Friday August 22, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

9 वर्षो में मोदी ने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी। 9 साल बेमिसाल हिंदुस्तान की जनता बोल रही है

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-सिकन्दरपुर (बलिया) उत्तरखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि 2004 से 2014 तक कांग्रेस की सरकार रही। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह थे जिनके दस साल के कार्यकाल में सिर्फ भ्र्ष्टाचार था घोटाले पर घोटाले होते थे। उस समय भारत के बारे अन्य देश सिर्फ नकारात्मक बातें करते थे और देश के बारे में ज्यादा नहीं जानते थे। लेकिन जब 2014 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तब से

लेकर अब तक यानी 9 वर्षो में मोदी ने भ्र्ष्टाचार मुक्त सरकार दी। 9 साल बेमिसाल हिंदुस्तान की जनता बोलती है कि अगर गरीबों का किसी सरकार ने विकास किया है तो वह है नरेन्द्र मोदी की सरकार। दुनिया में नरेन्द्र मोदी ने एक ऐसी पहचान बनायी है कि लोग गर्व से कहते हैं कि हम भारतीय है।कहा कि अभी चालीस परसेंट गरीबी है लेकिन मोदी जी ने गरीबों के लिए राशन, आयुष्मान कार्ड,मकान व बिजली मुहैया कराया। पहले दिल्ली से एक रुपया चलता था


तो आते आते 10 पैसे हो जाता था लेकिन आज दिल्ली से चला एक रुपया सीधे खाते में आ जाता है। भारतीय जनता पार्टी ने त्रिस्तरीयकरण की राजनीति नही की है। 370 को लेकर लोग बोलते थे कि खत्म नहीं होगी लेकिन नरेन्द्र मोदी ने खत्म करने का कार्य किया। देश के जवानों को कहा कि देश हित में आपको दिल्ली की तरफ देखने की जरुरत नहीं है।जरूरत पड़े तो देश हित में आप खुद निर्णय कर लें ।आज कश्मीर में फिर से अलगावादी उभर रहे हैं। हम आप लोगों से अपील करते हैं


कि आप देश हित में हिंदुत्व के लिए नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करने का कार्य करें और भारतीय जनता पार्टी की जीत शुनिश्चित करें।क्यों कि अंतरराष्ट्रीय शक्तियां भारत को तोड़ने के लिए तैयार हैं।केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के नौ साल बेमिसाल रहे हैं। सरकार की ओर से जनहित में कराए गए कार्यों से विपक्ष परेशान है और तरह तरह की अनर्गल बातें कर रहा है।

वह भाजपा द्वारा चलाए जा रहे


महासम्पर्क अभियान के तहत मंगलवार को स्थानीय जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में आयोजित सिकन्दरपुर लोक सभा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को मुख्य अतिथि के पद से संबोधित कर रहे थे।उन्हों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा से प्रबुद्ध वर्ग का सम्मान किया है।ऐसा किसी अन्य पार्टी ने अब तक नहीं किया।कहा कि भ्रष्टाचार और आतंकवाद को लेकर मोदी सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया है। दावा किया कि देश में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसके तक मोदी सरकार की कोई न कोई योजना न पहुंची हो।


पूर्व विधायक भगवान पाठक ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग,समाज का वह वर्ग है जो समाज और देश को एक नयी दिशा देता है।अगर यह वर्ग आज भाजपा के महासम्पर्क अभियान का हिस्सा बन रहा है तो यह मोदी सरकार के सुशासन के नीतियों का परिणाम है

पूर्व मंत्री राजधारी सिंह ने कहा कि

अपने सम्बोधन में वरिष्ठ भाजपा नेता रवि राय ने कहा कि आज इस प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में में बताना चाहता हूँ कि 2014 में जनता ने देश में बदलाव लाया


और माननीय नरेन्द्र मोदी जी भारत के प्रधान मंत्री बने।आज नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व भारत पुनः विश्व गुरु बने की ओर अग्रसर है।अपील किया कि 2024 एक बार पुनः भाजपा की सरकार बना कर नरेन्द्र मोदी जी के हाथों को मजबूत करें।इस अवसर पर बांसडीह विधायिका केतकी सिंह जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू सहजानंद राय छट्ठू राम भाटपाररानी विधायक राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर विधायक गिरीश चन्द नवानगर ब्लाक प्रमुख केशव चौधरी अखिलेश सिंह गुड्डू विनोद शंकर गुप्ता अशोक कुमार उर्फ डब्लू गुप्ता अरविन्द कुमार राय हरि भगवान चौबे गनेश सोनी भोला सिंह चंद्रमोहन सिंह रणजीत राय सुरेश सिंह भुवाल सिंह माधव प्रसाद गुप्ता शशि दुबे विजय बहादुर दुबे अक्षय लाल यादव संतोष यादव आदि ने भी सभा को सम्बोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता रामायण सिंह एवं संचालन मंजय राय ने किया।